Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च: कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, रियर मिनी स्क्रीन और Dimensity 7100 के साथ कीमत ₹23,999

Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च हुआ। इसमें 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, रियर मिनी डिस्प्ले, Dimensity 7100 और 6,000mAh बैटरी मिलती है। कीमत ₹23,999।

Lava Virat Curve 5G

Lava Virat सीरीज़ का नया फोन Virat Curve भारत में लॉन्च हो चुका है, और इसकी सबसे खास बात है फोन के पीछे लगी छोटी सी स्क्रीना जो की मिनी डिस्प्ले की तरह दिखती है और नाम के मुताबिक इसमें कर्व्ड डिस्प्ले भी मिलता है, जो कंटेंट देखने का मज़ा बढ़ा देता है।

Lava अपनी नई Virat सीरीज़ के साथ लगातार फोन लॉन्च कर रही है। Lava Virat V1, Virat V1 5G और Virat V1 Pro 5G के बाद अब कंपनी ने Virat Curve को भारतीय बाज़ार में उतारा है।

Lava Virat Curve की कीमत और सेल

Lava Virat Curve का सिर्फ एक वेरिएंट आया है, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, जिसकी कीमत ₹23,999 रखी गई है। फोन की पहली सेल 28 सितंबर को शाम 7 बजे Flipkart पर होगी। यह Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate, तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।

डिस्प्ले और रियर मिनी स्क्रीन

फोन में 6.67 इंच की FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। वीडियो देखते या स्क्रॉल करते समय कर्व्ड स्क्रीन ज़्यादा इमर्सिव अनुभव देती है।

असली आकर्षण कैमरा सेंसर के ठीक नीचे दिया गया मिनी डिस्प्ले है। यह एक छोटी पिल-शेप स्क्रीन है, जिस पर ये चीज़ें दिखती हैं:

  • लोगो
  • वॉल्यूम और बैटरी लेवल
  • इमोजी और कस्टम मैसेज
  • समय और नोटिफिकेशन

यह फोन को अलग लुक देता है, और फोन उठाए बिना नोटिफिकेशन चेक करने में भी काम आ सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देने वाला मिड-रेंज प्रोसेसर है। इसका मुकाबला OnePlus N6 और POCO M8x जैसे फोन से माना जा रहा है। असली परफॉर्मेंस का पता रिव्यू के बाद ही चलेगा। इसके साथ 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है, जो 2K @ 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 33W का चार्जर मिलेगा। Lava के दावे के मुताबिक:

  • 55 घंटे तक टॉकटाइम
  • 11 घंटे लगातार YouTube प्लेबैक
  • 720 घंटे तक स्टैंडबाय

रेगुलर इस्तेमाल में यह बैटरी पूरे दिन आराम से चल जानी चाहिए। हालांकि बाज़ार में 7,000mAh या उससे बड़ी बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं।

सॉफ्टवेयर और दूसरे फीचर्स

Lava Virat Curve आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर चलता है। कंपनी 2 OS अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 डस्ट-वॉटर रेज़िस्टेंस भी है। इसके अलावा IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल-माइक नॉइज़ कैंसलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top