Samsung ने भारत में Samsung Galaxy S26 FE की बिक्री आज से शुरू कर दी है। इस स्मार्टफोन को बीते हफ्ते ही बाजार में लॉन्च किया गया था। यह Galaxy S26 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है और Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग वाली 4900mAh बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy S26 FE की कीमत
Galaxy S26 FE भारत में सिर्फ एक वेरिएंट में आता है: 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। इसकी कीमत ₹79,999 है। ग्राहक इसे पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
सेल ऑफर्स: कहां कितनी बचत?
शुरुआती ऑफर्स के तहत ग्राहकों को ये फायदे मिल सकते हैं:
- एक्सचेंज बोनस: पुराना स्मार्टफोन देने पर ₹8,000 तक का बोनस
- NBFC ऑफर: चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹3,000 का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस
- बैंक ऑफर: कई बैंकों के कार्ड पर ₹7,000 का कैशबैक या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक EMI का विकल्प
- Samsung ई-स्टोर: यहां से खरीदने पर 18 महीने की बैंक EMI का विकल्प भी चुना जा सकता है
डिस्प्ले
Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
कैमरा
रियर कैमरा सेटअप:
- 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट)
- अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर)
- 8MP टेलीफोटो कैमरा
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12MP का कैमरा (f/2.2 अपर्चर)।
फोन Gemini Omni को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो एडिट और क्रिएट किए जा सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 4,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सिक्योरिटी, रेजिस्टेंस और कनेक्टिविटी
- सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
- प्रोटेक्शन: धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग
- कनेक्टिविटी: 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट






