Bose ने लॉन्च किए दो नए ओपन-ईयर ईयरबड्स, 30 फीट की रेंज, कान बंद किए बिना मिलेगा दमदार साउंड

Bose ने Sport Open Earbuds ($199) और Ultra Open Earbuds 2nd Gen ($299) लॉन्च किए हैं। जानिए कीमत, बैटरी, फीचर्स, कलर ऑप्शन और सेल की तारीख।

Bose Sport Open Earbuds

Bose ने अपने ओपन-ईयर ईयरबड्स लाइनअप का विस्तार करते हुए Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) पेश किए हैं। दोनों ईयरबड्स में C-आकार का कफ डिजाइन है, जो ईयरलोब के चारों ओर लिपटकर कान की नलिका को बंद किए बिना ऑडियो देता है। यानी म्यूजिक का मजा भी और आसपास की आवाज भी सुनाई देगी। यहां जानिए दोनों मॉडल्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस।

Bose Sport Open Earbuds और Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत

Bose Sport Open Earbuds की कीमत USD 199 (करीब 19,068 रुपये) और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत USD 299 (करीब 28,650 रुपये) है।

दोनों मॉडल्स के प्री-ऑर्डर 19 सितंबर से Bose.com और चुनिंदा रिटेलर्स के पास शुरू हो चुके हैं, जबकि शिपमेंट 1 अक्तूबर से शुरू होगी।

कलर ऑप्शन:

  • Sport Open Earbuds: ब्लैक, व्हाइट स्मोक और लिमिटेड एडिशन यूकेलिप्टस ग्रीन
  • Ultra Open Earbuds (2nd Gen): ब्लैक, व्हाइट स्मोक, ऑलिव ग्रीन, स्काई पिंक और लिमिटेड एडिशन चेरी चॉकलेट

Bose Sport Open Earbuds के स्पेसिफिकेशंस

Bose Sport Open Earbuds में खास तौर पर डिजाइन किए गए डायनामिक ड्राइवर और सॉफ्ट सिलिकॉन मैट फिनिश वाला C-आर्म कफ मिलता है, जो कान के चारों ओर अच्छी तरह फिट होता है। इसका स्लिम और हल्का डिजाइन रनिंग, फिटनेस और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेहतर बताया गया है।

  • डिजाइन: पॉलीकार्बोनेट और सिलिकॉन मैटेरियल, वर्कआउट के दौरान इस्तेमाल के लिए टेक्सचर्ड फिजिकल बटन
  • प्रोटेक्शन: पसीने, छींटों और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग
  • बैटरी: सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक का बैकअप, वायरलेस चार्जिंग केस के साथ 22 घंटे तक अतिरिक्त इस्तेमाल। फुल चार्ज होने में करीब 1 घंटा लगता है
  • टेक्नोलॉजी: Bose OpenAudio और Auto Volume फीचर, जो आसपास के शोर के हिसाब से वॉल्यूम अपने आप एडजस्ट करता है
  • माइक्रोफोन: 2 माइक्रोफोन
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ और ब्लूटूथ लो एनर्जी, Bose ऐप के साथ कंपेटिबल

Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) के स्पेसिफिकेशंस

Ultra Open Earbuds (2nd Gen) में ओरिजिनल मॉडल जैसा ही कफ-शेप डिजाइन है, लेकिन इसमें नया ड्राइवर दिया गया है जो पहली जनरेशन के मुकाबले ज्यादा डीप बेस और तेज वॉल्यूम देता है।

  • बैटरी: ईयरबड्स पर 9 घंटे तक का प्लेबैक, केस के साथ 19.5 घंटे तक अतिरिक्त। फुल चार्ज में करीब 1 घंटा लगता है और चार्जिंग यूएसबी टाइप-C पोर्ट से होती है
  • Cinema Mode: Bose TrueSpatial टेक्नोलॉजी से चलने वाला यह मोड वीडियो कंटेंट और पॉडकास्ट के लिए ज्यादा चौड़ा साउंडस्टेज बनाता है
  • प्रोटेक्शन: पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 5.4, करीब 30 फीट की रेंज, दो डिवाइसेज़ के साथ मल्टीपॉइंट सपोर्ट
  • कोडेक्स: SBC और AAC। कंपेटिबल Android डिवाइसेज़ के लिए Snapdragon Sound के साथ aptX Adaptive सपोर्ट
  • माइक्रोफोन: 2 माइक्रोफोन, पॉलीकार्बोनेट और सिलिकॉन मटेरियल से निर्मित
  • ऐप सपोर्ट: Bose ऐप के साथ कंपेटिबल

दोनों मॉडल्स में क्या है कॉमन

दोनों ईयरबड्स में Bose SpeechClarity दिया गया है, जो AI की मदद से बनी वॉयस-आइसोलेशन टेक्नोलॉजी है। यह हर ईयरबड में एक माइक्रोफोन और एक वॉयस पिकअप यूनिट की मदद से कॉल के दौरान आपकी आवाज को साफ रखने का काम करती है। दोनों मॉडल्स ब्लूटूथ 5.4 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top