iQOO Neo 10 फोन 7000mAh और Snapdragon 8s Gen प्रोसेसर के साथ 26 मई को भारत में होगा लॉन्च

iQOO India कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस महीने की आखिर तक iQOO Neo 10 के भारतीय बाजार में आने की पुष्टि की है। साथ ही कंपनी ने फोन के कई फीचर्स जिसमें चिपसेट की जानकारी और मोबाइल की लॉन्च होने की तारीख भी है। बताया जा रहा है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन की प्रोसेसर के साथ इन हाउस गेमिंग चिप भी लगी है। 

iQOO India ने X पर लिखे पोस्ट में यह पुष्टि की है की iQOO Neo 10 भारत में 26 मई 2025 को लांच किया जाएगा। हलाकि त्रिवेंद्रम और बेंगलुरु में इसे 25 मई को लॉन्च होने वाला है। इसके बारे में आप iQOO India की X पर की गई पोस्ट पर देख सकते है। जो की निचे दिए गए है। आगे iQOO Neo 10 मोबाइल के फीचर्स के बारे में जानेंगे।

iQOO Neo 10

iQOO Neo 10 फोन का डिस्प्ले

कंपनी ने X पोस्ट में बताया है, की iQOO Neo 10 में 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो कि आपको बेहतरीन वीडियो क्वालिटी का अनुभव देगा। जिसमें आप एचडी में मस्त वीडियो देख सकते हैं।

iQOO Neo 10 का प्रोसेसर / चिपसेट

इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 SoC (Snapdragon 8s Gen 4 SoC ) और Q1 गेमिंग चिपसेट (Q1 Supercomputing chip) लगा है। जो की गेम खेलते समय ग्राफ़िक्स को बढ़ाने में मदत करेगा। कंपनी ने दावा किया है कि iQOO Neo 10 इस सेगमेंट का इकलौता फोन है जो गेमिंग को सपोर्ट करता है। तो आप इस मोबाइल पर कंपनी के दावे के अनुसार गेमिंग का मजा ले सकते हैं। 

iQOO Neo 10 में बैटरी और चार्जिंग

इस फोन में 7,000mAh की बैटरी होगी जो की120W के वायर चार्जिंगको सपोर्ट करता है। दावा किया जा रहा है कि यह सेगमेंट का सबसे पतला 7000mAh मॉडल है। यह बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7000mm² वेपर कूलिंग चैंबर देगा। 

iQOO Neo 10 की कैमरा यूनिट

iQOO Neo 10 में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, साथ ही रिंग जैसा LED फ़्लैश “स्क्वरकल” आकार के मॉड्यूल में रखा गया है। इसमें पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर कैमरा लगा है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo 10 की RAM और स्टोरेज

iQOO Neo 10 में ऑफर करता है LPDDR5X RAM और UFS 4.1 storage, लेकिन अभी रैम और स्टोरेज दोनों मेमोरी कितनी होगी नहीं बताया गया है। कम्पनी ने इस बात को अभी घोसित नहीं किया है।

iQOO India के X पोस्ट

Nilesh Khodke

Nilesh Khodke is a technology writer at eTechHunter, where he covers the latest tech news, smartphone launches, gadgets, AI developments, and digital trends. He focuses on delivering accurate, well-researched, and easy-to-understand articles that help readers stay informed in the fast-changing world of technology.

Recent Posts

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…

मार्च 12, 2026

Nothing Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च: ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, नया Glyph लाइटिंग सिस्टम और दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन

Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…

मार्च 6, 2026

Infinix Note 60 Ultra लॉन्च: 200MP प्राइमरी सेंसर, 7000mAh बैटरी, 100W वायर और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ

Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…

मार्च 5, 2026

Honor Magic V6 MWC 2026 में लॉन्च: 6,660mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ नया फोल्डेबल फ्लैगशिप

MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…

मार्च 2, 2026

iQOO Neo 11 India Launch Date: 7,500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ आ रहा है नया गेमिंग किंग, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…

फ़रवरी 8, 2026

iQOO 15R India Launch Date: 7,600mAh की ‘पावर बैंक’ वाली बैटरी और स्लिम डिजाइन, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…

फ़रवरी 8, 2026