एक हैकर की प्रतीकात्मक तस्वीर जो एआई टूल्स के ज़रिए साइबर हमला कर रहा है (Image Credit - Freepik)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज जहां काम को आसान बना रहा है, वहीं इसके खतरे भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है एक खतरनाक साइबर हमले का, जिसे अंजाम दिया गया है एक ऐसे मालवेयर द्वारा जो AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। इसका नाम है LameHug, और यह दुनिया का पहला ऐसा मालवेयर बताया जा रहा है जो GPT मॉडल्स जैसी तकनीकों से लैस है। इसकी पुष्टि यूक्रेन की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-UA ने की है।
इस मालवेयर की खास बात यह है कि यह किसी आम कोड या वायरस की तरह नहीं बल्कि ChatGPT, Gemini और Claude जैसे उन्नत AI मॉडल्स की तर्ज पर काम करता है। यह बिना किसी पारंपरिक ट्रिगर के, यूजर के सिस्टम में घुसकर संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है।
CERT-UA का कहना है कि यह हमला रूसी साइबर थ्रेट ग्रुप APT-28 द्वारा किया गया है, जो पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय हैकिंग मामलों में संलिप्त रहा है। इस बार, उन्होंने यूक्रेनी सरकारी अधिकारियों को टारगेट किया और नकली मंत्रालयी ईमेल भेजकर सिस्टम में सेंध लगाई।
LameHug को Python भाषा में लिखा गया है और यह Hugging Face API के साथ Qwen-2.5-Coder-32B-Instruct नामक एक ओपन-सोर्स LLM (Large Language Model) का उपयोग करता है, जिसे Alibaba Cloud द्वारा विकसित किया गया है। यह AI मॉडल न केवल टेक्स्ट प्रोसेसिंग करता है, बल्कि कमांड जेनरेट कर सीधे सिस्टम पर लागू भी कर सकता है।
LameHug, GPT जैसे एआई मॉडल्स की मदद से विंडोज कंप्यूटर से निजी डेटा जैसे टेक्स्ट फाइलें, PDF दस्तावेज़ और अन्य संवेदनशील जानकारी खोज कर एक रिमोट सर्वर पर भेज देता है। यह पूरी प्रक्रिया बिना यूजर की जानकारी के होती है, जिससे यह और भी ज्यादा खतरनाक बन जाता है।
APT-28 ग्रुप ने फर्जी ईमेल्स भेजकर यूजर्स को एक ZIP फाइल डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। इस ZIP फाइल में दो फाइलें थीं — AI_generator_uncensored_Canvas_PRO_0.9.exe और image.py। जैसे ही यूजर इन फाइल्स को ओपन करता है, मालवेयर एक्टिवेट हो जाता है और पूरा सिस्टम इसके कंट्रोल में आ जाता है।
यह डॉक्यूमेंट्स, डेस्कटॉप और डाउनलोड फोल्डर तक की जानकारी निकाल लेता है और उसे एक एक्सटर्नल कमांड एंड कंट्रोल सर्वर पर भेज देता है।
IBM X-Force Exchange ने इस घटना को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यह पहला ऐसा केस है जहां किसी Large Language Model का इस्तेमाल मालवेयर कमांड जेनरेट करने के लिए किया गया है। इसका अर्थ यह है कि हैकर को अब अपने खुद के कोड लिखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पारंपरिक एंटीवायरस या सिक्योरिटी टूल्स इन खतरों को पकड़ भी नहीं पाते।
AI आधारित इस हमले ने एक नया साइबर खतरे का युग शुरू कर दिया है। अब हमलों के पीछे छिपी रणनीति पारंपरिक साइबर हमलों से कहीं ज्यादा उन्नत और अप्रत्याशित हो गई है। LameHug जैसे AI-पावर्ड मालवेयर भविष्य में साइबर सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं, खासकर जब वे इंसानी हस्तक्षेप के बिना ही पूरे सिस्टम को नियंत्रित कर सकते हैं।
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…
Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…
भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…
भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…