Nothing Phone 3 vs Apple iPhone 16: 80,000 रुपये का किसमे है दम और कौन लगा रहा चुना

Nothing ने हाल ही में अपना ट्रू फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 ग्लोबली लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन अपने आकर्षक फीचर्स के साथ-साथ अनोखे डिजाइन और नॉन-फ्लैगशिप प्रोसेसर के कारण काफी चर्चा में है। इस सेगमेंट में यह सीधे Apple iPhone 16 को टक्कर दे रहा है, जिसकी कीमत भी भारत में लगभग 80,000 रुपये है। अगर आप भी इस प्राइस रेंज में कोई नया फ्लैगशिप फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि Nothing Phone 3 और iPhone 16 में कौन बेहतर साबित होता है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Nothing Phone 3 का डिजाइन ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आता है जिसमें कैमरा लेंस थोड़े अलग तरीके से सेट किए गए हैं। फ्लैट एल्यूमिनियम फ्रेम और प्रीमियम फिनिश इसे आकर्षक बनाते हैं। इसमें Glyph Matrix और Glyph Button जैसे अनोखे एलिमेंट्स भी हैं, साथ ही IP68 रेटिंग से यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

वहीं Apple iPhone 16 एक स्लीक और सॉलिड डिजाइन के साथ आता है। इसका ग्लास और एल्युमिनियम बॉडी प्रीमियम फील देती है। हालांकि, इसका साइज Nothing Phone 3 से थोड़ा छोटा है, लेकिन इसका डिज़ाइन क्लासिक और प्रोफेशनल है। iPhone 16 में भी IP68 रेटिंग के साथ Ceramic Shield की सुरक्षा मिलती है।

डिस्प्ले कम्पैरिजन

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

दूसरी ओर, iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन मिलती है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस है।

कैमरा फीचर्स

Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 में डुअल रियर कैमरा मिलता है जिसमें 48MP मेन कैमरा (2x लॉसलेस ज़ूम के साथ) और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

iPhone 16 में Apple का नया A18 चिपसेट मिलता है, जो 8GB RAM के साथ आता है और परफॉर्मेंस के मामले में Snapdragon 8s Gen 4 से अधिक पावरफुल है।

बैटरी की बात करें तो Nothing Phone 3 में 5500mAh की बड़ी बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वहीं iPhone 16 में 3561mAh की बैटरी दी गई है जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

निष्कर्ष: कौन है बेहतर?

अगर आप एक इनोवेटिव और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Nothing Phone 3 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और क्लासिक डिज़ाइन को तरजीह देते हैं, तो iPhone 16 आपके लिए बेहतर साबित होगा।

आपका बजट और प्राथमिकताएं ही तय करेंगी कि इन दोनों में से कौनसा फ्लैगशिप आपके लिए परफेक्ट है।

Nilesh Khodke

Nilesh Khodke is a technology writer at eTechHunter, where he covers the latest tech news, smartphone launches, gadgets, AI developments, and digital trends. He focuses on delivering accurate, well-researched, and easy-to-understand articles that help readers stay informed in the fast-changing world of technology.

Recent Posts

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…

मार्च 12, 2026

Nothing Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च: ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, नया Glyph लाइटिंग सिस्टम और दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन

Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…

मार्च 6, 2026

Infinix Note 60 Ultra लॉन्च: 200MP प्राइमरी सेंसर, 7000mAh बैटरी, 100W वायर और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ

Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…

मार्च 5, 2026

Honor Magic V6 MWC 2026 में लॉन्च: 6,660mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ नया फोल्डेबल फ्लैगशिप

MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…

मार्च 2, 2026

iQOO Neo 11 India Launch Date: 7,500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ आ रहा है नया गेमिंग किंग, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…

फ़रवरी 8, 2026

iQOO 15R India Launch Date: 7,600mAh की ‘पावर बैंक’ वाली बैटरी और स्लिम डिजाइन, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…

फ़रवरी 8, 2026