OnePlus की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus 15 को चीन में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्च से पहले इसे एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2747 के साथ देखा गया है, जो 121W एडाप्टर के सपोर्ट को दर्शाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 में 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा, जो पिछले मॉडल OnePlus 13 की 100W त्वरित चार्जिंग से बेहतर होगा। इसके साथ ही यह डिवाइस वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी समर्थन कर सकता है।
OnePlus 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा, जो कंपनी का सबसे नया फ्लैगशिप प्रोसेसर माना जा रहा है। Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 12GB से 16GB तक RAM और Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।
फोन में 7000mAh या उससे अधिक क्षमता की बैटरी होने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक चार्ज रखने में मदद करेगी। इसके साथ ही 6.78 इंच की 1.5K LTPO OLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है, जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
OnePlus 15 में पिछली पीढ़ी की तरह 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें एक ग्लास सर्कुलर मॉड्यूल की जगह एक चौकोर कैमरा हाउसिंग हो सकती है। डिवाइस में पहला बार कंपनी का स्वयं का इमेज इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कैमरा क्वालिटी बेहतर होगी। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus 15 संभावित तौर पर कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जिसमें फास्ट चार्जिंग, बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और उन्नत कैमरा फीचर्स मिलेंगे। यह अक्टूबर में लॉन्च होकर OnePlus के धांसू फ्लैगशिप्स की कतार में शामिल होगा।
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…
Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…
भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…
भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…