Oppo अपने नए F31 सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। एक टिपस्टर के अनुसार, Oppo F31 और Oppo F31 Pro को भारत में 12 से 14 सितंबर के बीच पेश किया जा सकता है। यह सीरीज़ मार्च में लॉन्च हुई Oppo F29 सीरीज़ का सक्सेसर होगी।
नई Oppo F31 लाइनअप में तीन मॉडल्स आने की उम्मीद है — Oppo F31, Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro+।
इस बार कंपनी का फोकस बैटरी और चार्जिंग स्पीड पर नजर आ रहा है। खबर है कि Oppo F31 और F31 Pro दोनों में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी। इसके साथ ही फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।
Oppo F31 सीरीज़ में कैमरा और चिपसेट के मामले में बड़ा अपग्रेड नहीं होगा, लेकिन ड्यूरेबिलिटी ज़रूर बढ़ेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 360-डिग्री आर्मर बॉडी डिज़ाइन दिया जाएगा, जिसमें एल्यूमिनियम अलॉय मदरबोर्ड कवर, डायमंड-कट कॉर्नर्स और इम्पैक्ट एब्सॉर्बिंग एयरबैग शामिल होंगे। इससे फोन गिरने पर भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर भी नया अपग्रेड देखने को मिल सकता है। Oppo F29 सीरीज़ में दिया गया Hunter Antenna Layout सिग्नल को 300% तक बूस्ट करने का दावा करता था। उम्मीद है कि F31 सीरीज़ में भी इसी तरह का या उससे बेहतर फीचर देखने को मिलेगा।
बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग और मजबूती पर जोर देकर Oppo F31 सीरीज़ को मिड-रेंज मार्केट में एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन के रूप में पेश करने जा रहा है। आधिकारिक फीचर और कीमत की जानकारी लॉन्च डेट के नज़दीक सामने आएगी।
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…
Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…
भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…
भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…