Realme 15 5G भारत में लॉन्च: 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और AI कैमरा फीचर्स के साथ

Realme 15 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और दमदार AI कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन।

Realme 15 5G

Realme 15 5G भारत में लॉन्च: 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और AI कैमरा फीचर्स के साथ

Realme ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 15 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपनी क्लास में पहली बार 144Hz AMOLED डिस्प्ले, बड़ी 7000mAh बैटरी, और एडवांस AI कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 24 जुलाई को शाम 7 बजे लॉन्च हुआ यह फोन युवाओं के लिए परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और इनोवेशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है।

भारत में Realme 15 5G की कीमत

8GB+128Gb = ₹25,999

Also Read:  लॉन्च से पहले आए Realme 15 5G के स्पेसिफिकेशंस, जानें प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और बाकी खूबियां

8GB+256Gb = ₹27,999

12GB+256Gb = ₹30,999

यह स्मार्टफोन प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन में Flowing Silver और Silk Purple दिए गए हैं।

Realme 15 5G के फीचर्स

डिस्प्ले

फोन में 6.8 इंच का 4D+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है और यह 94% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

Also Read:  240Hz रिफ्रेश रेट वाला Sharp Aquos R10 लॉन्च जिसमे है 50MP कैमरा और Snapdragon 7+ Gen 3, वीडियो, फिल्म और गेम का फुल मजा

बैटरी

इसमें बड़ी 7000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 113 घंटे तक Spotify प्लेबैक देने में सक्षम है।

कैमरा

Realme 15 5G में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा में AI Ultra Vision Engine, OIS सपोर्ट, और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

प्रोसेसर

फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर, जो कि 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप परफॉर्मेंस के लिए खासतौर पर अनुकूल है।

Also Read:  ₹10,499 में लॉन्च हुआ Infinix Hot 60 5G+: मिल रही 12GB RAM, 5,200mAh बैटरी और 5G Plus स्पीड

RAM और स्टोरेज

Realme 15 5G में 8GB/12 RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। साथ ही इसमें वर्चुअल रैम को भी DRE टेक्नोलॉजी की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6 के साथ आता है। इंटरफेस पहले से ज्यादा क्लीन, फास्ट और AI-सक्षम बनाया गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top