Realme GT 7T
Realme जल्द ही भारत में Realme GT 7 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च की तारिक 27 मई 2025 को तय की गई है। खास बात यह है की इस सीरीज के 2 फोन Realme GT 7 और Realme GT 7T बाजार में उतारे जा रहे है। पिछली सीरीज Realme GT 6 की सफलता के बाद यह उसका अपग्रेड है।
इन फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतों को लेकर लिक सामने आ रहे है। जिसमे बताया जा रहा है। की Realme GT 7T में फ्लैगशिप-ग्रेड 7000mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 मैक्स चिपसेट लगे होने की उम्मीद जताई जा रही है। कीमतों के हिसाब से यह एक बेहतर विकल्प होने की उम्मीद की जा सकती है।
यह भी पढ़े: Vivo जल्द ही मार्किट के लाएगा 6500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ Vivo X200 FE
सुधांशु अंभोरे ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर फोन के बारे में जानकारी साझा की है। जिसमे इस फोन को तीन रंगो के वेरियंट में दिखाया गया है। जिसमे काला, पीला और नीला शामिल है।
फोन की डिज़ाइन कुछ इस प्रकार है। आप निचे X पोस्ट में देख सकते है।
Realme GT 7T के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी जानकारी साझा की गई है जो इस प्रकार है।
चिपसेट
Realme GT 7T में मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 मैक्स चिपसेट लगे होने की बात कही जा रही है। पिछली सीरीज का Realme GT 6T में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट लगा हुआ था।
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करे तो इस फोन में 2800 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
कैमरा
Realme GT 7T कैमरा देखे तो इसके बैक में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल सकता है। साथ ही 32MP का शूटर सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
बैटरी
इस मोबाइल में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है जो कि 120W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme के इस फोन में एंड्रॉयड 15 आधारित रियलमी यूआइ 6.2 कस्टम स्किन होने की संभावना है
Wi Fi, Bluetooth
इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, यूएसबी 2.0 के साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग है।
फ़ोन का डायमेंशन और वजन
फोन का डायमेंशन 162.42 × 75.97 × 8.88 मिली मीटर और वजन 205 ग्राम बताया जा रहा है।
रैम और स्टोरेज
फोन के तीन वेरियंट है जिसमे 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB शामिल है।
यह भी पढ़े: iQOO Neo 10 फोन 7000mAh और Snapdragon 8s Gen प्रोसेसर के साथ 26 मई को भारत में होगा लॉन्च
पारस गुगलानी ने सोशल मीडिया साइट X पर अपनी पोस्ट में Realme GT 7T की कीमत को लेकर कुछ खुलासा किया है।
यह कीमते बॉक्स पर MRP कीमत हो सकती है और लॉन्च के समय कीमतों में ऑफर और अन्य चीजे जुड़ सकती है, जो कीमतों को प्रभावीत कर सकती है।
यह भी पढ़े: iQOO Neo 10 Pro+: 7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और धांसू डिजाइन के साथ होगा लॉन्च
बताया जा रहा है की आधिकारिक घोषणा के बाद Realme GT 7T Amazon और Realme की वेबसाइट से ख़रीदा जा सकेगा।
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…
Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…
भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…
भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…