रेडमी ला रहा दमदार Redmi Turbo 5 5G: मिलेगी 8,000mAh बड़ी बैटरी, 1.5K डिस्प्ले, मेटल फ्रेम और

Redmi Turbo 5 की डिटेल्स लीक हुई हैं जिसमें 1.5K डिस्प्ले, मेटल फ्रेम और बड़ी बैटरी शामिल हैं। जानें इस फोन के संभावित फीचर्स और Turbo 5 Pro के बारे में सारी जानकारी।

Redmi Turbo 5 सीरीज स्मार्टफोन के विभिन्न रंग और डुअल रियर कैमरा डिज़ाइन

Redmi Turbo 5 सीरीज की तैयारी: Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi एक बार फिर पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही Redmi Turbo 5 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें Turbo 5 और Turbo 5 Pro जैसे दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रो वर्जन की जानकारी सामने आ चुकी है, और अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने बेस मॉडल Turbo 5 से जुड़ी अहम डिटेल्स लीक की हैं।

Redmi Turbo 5 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Turbo 5 में 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही इसका “Large R-Angle” डिज़ाइन इसे ज्यादा कर्व्ड लुक देगा।

Also Read:  iPhone 17 Pro Max डिजाइन और फीचर्स पर बड़ी लीक, Apple के फोल्डेबल iPhone की लॉन्च डेट भी आई सामने

डिज़ाइन

लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार Redmi Turbo 5 में मेटल मिडिल फ्रेम मिलेगा, जिससे डिवाइस ज्यादा प्रीमियम और मजबूत महसूस होगा। यह Turbo 4 में मौजूद प्लास्टिक फ्रेम की तुलना में बड़ा अपग्रेड है।

बैटरी और चार्जिंग

Turbo 5 में पहले से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। पिछली पीढ़ी वाले Turbo 4 में 6,550mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग थी। वहीं, नए मॉडल में पतले डिज़ाइन के साथ ज्यादा बैकअप मिल सकता है।

Also Read:  Samsung Galaxy F56 5G दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 4K वीडियो, फास्ट चार्जिंग, कीमत, स्पेसिफिकेशन

Redmi Turbo 5 Pro की संभावित डिटेल्स

Turbo 5 Pro को लेकर पहले ही कुछ लीक सामने आ चुकी हैं। इसके अनुसार, इसमें 8,000mAh से अधिक बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन बना सकती है।

इसके 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में लॉन्च होने की संभावना है, जबकि बेस वेरिएंट Turbo 5 को 2026 की शुरुआत में उतारा जा सकता है।

ग्लोबल वर्जन: Poco ब्रांडिंग में रीब्रांडिंग संभव

Redmi Turbo 5 को ग्लोबली Poco X8 Pro और Turbo 5 Pro को Poco F8 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। यानी भारत समेत अन्य देशों में यह Poco ब्रांडिंग के तहत पेश हो सकते हैं।

Also Read:  ऐसा क्या है OPPO Reno 14 5G में जो यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतरता है, जानें 7 शानदार कारण

Redmi Turbo 5 सीरीज में शानदार डिज़ाइन, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर्स मिल सकते हैं। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो 2026 में यह Redmi की सबसे दमदार मिड-रेंज सीरीज बन सकती है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top