Samsung Galaxy F56 5G Smartphone
सैमसंग इंडिया ने भारत में Samsung Galaxy F56 5G को लॉन्च कर दिया है। यह Gallexy F सीरीज का पतले आकर में बना स्मार्टफोन है। इस फोन में प्रोसेसर Samsung Exynos 1480 चिपसेट लगा है। साथ में ही 8GB RAM और स्टोरेज में दो विकल्प 128GB और 256GB में उपलब्ध है। सुरक्षा के लिए यह सैमसंग के Knox Vault सुरक्षा फीचर से लेश है। साथ ही कंपनी दावा करती है, की यह 7.2mm की पतली प्रोफाइल और F-सीरीज़ पोर्टफोलियो में सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसके अन्य फीचर्स और कीमतों के बारे में आगे जानते है।
Samsung Galaxy F56 5G के स्पेसिफिकेशन बात करे तो यह One UI 7 पर चलता है, जो की Android 15 पर आधारित है। साथ ही यह सुनिचित किया गया है, की यह फोन Android के नए वर्शन 6 जनरेशन से अपग्रेड को सपोर्ट करता है, और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट को भी सपोर्ट करता है।
यह पोस्ट भी पढ़े: iQOO Neo 10 फोन 7000mAh और Snapdragon 8s Gen प्रोसेसर के साथ 26 मई को भारत में होगा लॉन्च
Samsung Galaxy F56 5G के फीचर्स में एक विशेषता इसके डिस्प्ले में भी है। इस फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ 1,200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Display Resolution की बात करे तो यह 1080×2340 pixels है।
Samsung Galaxy F56 5G स्मार्टफोन में Samsung Exynos 1480 जो की यूजर को बेहतर अनुभव लम्बे समय तक देता है। यह कैमरा की परफॉरमेंस को बेहतर बनाता है और साथ ही पावर एफिशिएंसी को बनाये रखता है।
Samsung Galaxy F56 5G में रैम और स्टोरेज को देखे तो इसमें LPDDR5X RAM की 8GB RAM मेमोरी दी गई है, साथ ही स्टोरेज में दो विकल्पो उपलब्ध है जिसमे एक 128GB स्टोरेज और दूसरा 256 GB स्टोरेज कैपेसिटी है।
यह पोस्ट भी पढ़े: iQOO Neo 10 Pro+: 7000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और धांसू डिजाइन के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy F56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमे 50 मेगापिक्सेल का सेंसर कैमरा है जो की OIS सपोर्टेड है। सामने 12 मेगापिक्सेल का HDR सेल्फी कैमरा है। इसका ट्रिपल रियरकैमरा सेटप कई AI इमेज फीचर्स को सपोर्ट करता है जैसे की वस्तुओ को मिटाना या एडिट को सजेस्ट करना आदि है। बैक कैमरा 2x झूम कर सकता है और 4K वीडियो को 30fps के साथ 10-bit HDR में लेने में सक्षम है।
किसी भी फोन के लिए बहुत जरुरी होती ही उसकी बैटरी कैपेसिटी तो Samsung Galaxy F56 5G स्मार्टफोन 5,000mAh से लेस है, जो की 45W की फास्ट चार्जिंग करने में सक्षम है।
Samsung Galaxy F56 5G दो कलर विकल्प ग्रीन और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और स्टोरेज में भी दो विकल्प उपलब्ध है। तो सैमसंग गैलेक्सी F56 5G की 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। साथ ही 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। साथ ही बैंक आधारित 2,000 रुपये की छूट भी है। इसके साथ ही सैमसंग EMI विकल्प भी दे रहा है। जो की सैमसंग फाइनेंस+ और प्रमुख एनबीएफसी भागीदारों के माध्यम से 1,556 रुपये प्रति माह है।
iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…
Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…
Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…
MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…
भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…
भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…