Samsung Galaxy M36 5G: भारत में 27 जून को लॉन्च, कीमत और फीचर्स का हुआ खुलासा

सैमसंग का नया 5G स्मार्टफोन Galaxy M36 5G अब जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च डेट 27 जून घोषित कर दी है। यह फोन सैमसंग की लोकप्रिय Galaxy M सीरीज का हिस्सा है और इसे पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M35 5G का सक्सेसर माना जा रहा है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

बिल्कुल नया और प्रीमियम डिजाइन जिसमें पतला 7.7mm प्रोफाइल मिलेगा, जिससे यह फोन हाथ में पकड़ने में बेहद स्लिम और स्टाइलिश लगेगा।

स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है, जो गिरने और खरोंचों से स्क्रीन को बचाता है।

रियर साइड में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो नए डिजाइन ट्रेंड को फॉलो करता है।

डिस्प्ले, बैटरी, नेटवर्क

सुपर AMOLED डिस्प्ले के होने की संभावना, जो बेहतर कलर और डीप ब्लैक देता है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी हालांकि कंपनी ने बैटरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी नहीं किया है।

5G नेटवर्क सपोर्ट करता है, जिससे यह भविष्य के नेटवर्क के लिए तैयार है।

रंग विकल्प (Colours)

Galaxy M36 5G तीन आकर्षक रंगों में आएगा:

  • Orange Haze
  • Serene Green
  • Velvet Black

कैमरा

50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) फीचर मिलेगा। जिससे फोटो और वीडियो दोनों में बेहतर मिलेगा।

फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते है।

कैमरा मॉड्यूल के साथ साइड में LED फ्लैश भी दिया गया है।

AI फीचर्स

  • फोन में AI आधारित फीचर्स जैसे:
    • Google Gemini – स्मार्ट सुझाव और बेहतर टास्क असिस्टेंस के लिए।
    • Circle to Search – स्क्रीन पर किसी भी चीज को घेरा बनाकर सर्च करने की सुविधा, जो बहुत ही इनोवेटिव है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में मिल सकता है Samsung का Exynos 1380 प्रोसेसर, जो पहले गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। साथ ही इसमें 6GB RAM मिल सकती है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन चलेगा Android 15 आधारित One UI 7 पर, जो सैमसंग का नया और अपडेटेड इंटरफेस है।

कीमत और बिक्री

सैमसंग ने पुष्टि की है कि फोन की कीमत ₹20,000 से कम होगी, जिससे यह मिड-रेंज बजट में एक बेहद आकर्षक विकल्प बनेगा।

फोन को Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदा जा सकेगा।

Nilesh Khodke

Nilesh Khodke is a technology writer at eTechHunter, where he covers the latest tech news, smartphone launches, gadgets, AI developments, and digital trends. He focuses on delivering accurate, well-researched, and easy-to-understand articles that help readers stay informed in the fast-changing world of technology.

Recent Posts

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…

मार्च 12, 2026

Nothing Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च: ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, नया Glyph लाइटिंग सिस्टम और दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन

Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…

मार्च 6, 2026

Infinix Note 60 Ultra लॉन्च: 200MP प्राइमरी सेंसर, 7000mAh बैटरी, 100W वायर और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ

Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…

मार्च 5, 2026

Honor Magic V6 MWC 2026 में लॉन्च: 6,660mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ नया फोल्डेबल फ्लैगशिप

MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…

मार्च 2, 2026

iQOO Neo 11 India Launch Date: 7,500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ आ रहा है नया गेमिंग किंग, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…

फ़रवरी 8, 2026

iQOO 15R India Launch Date: 7,600mAh की ‘पावर बैंक’ वाली बैटरी और स्लिम डिजाइन, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…

फ़रवरी 8, 2026