Vivo X200 FE 5G और Vivo X Fold 5 भारत में लॉन्च: जाने क्या है कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Vivo ने भारत में अपने दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन — Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE 5G — लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों डिवाइस दमदार कैमरा फीचर्स, बड़ी बैटरी, और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। आइए जानते हैं दोनों फोनों के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।

Vivo X Fold 5: 6000mAh बैटरी वाला अल्ट्रा-स्लिम फोल्डेबल फोन

Vivo X Fold 5 ने फोल्डेबल सेगमेंट में नई परिभाषा दी है। इसका डिज़ाइन बेहद पतला है — अनफोल्ड करने पर सिर्फ 4.3mm मोटा और वजन सिर्फ 217 ग्राम। पतले और हल्के डिज़ाइन के बावजूद, इसमें है एक बड़ी 6000mAh बैटरी, जो इसे Galaxy Z Fold 7 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल्स का कड़ा मुकाबला देती है।

प्रमुख फीचर्स:

  • कवर डिस्प्ले: 6.53-इंच LTPO 8T OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits पीक ब्राइटनेस
  • मेंन फोल्डेबल डिस्प्ले: 8.03-इंच 2K+ E7 Ultra Vision OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3
  • रैम और स्टोरेज: LPDDR5X रैम, UFS 4.1 स्टोरेज
  • बैटरी: 6000mAh लॉन्ग-लास्टिंग बैकअप
  • शॉर्टकट बटन: कैमरा, नोट्स, टॉर्च, साउंड और AI फंक्शन्स के लिए

कैमरा सेटअप:

  • 50MP मेन कैमरा (Sony IMX921 सेंसर)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Samsung JN1 सेंसर)
  • 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा (Sony IMX882 सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम)

फोन में AI-बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे Smart Call Assistant और Meeting Assistant, जो प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Vivo X200 FE 5G: कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में फ्लैगशिप फीचर्स

Vivo X200 FE 5G उन यूज़र्स के लिए है जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें दिया गया है 6.31-इंच ZEISS Master Colour AMOLED डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रमुख फीचर्स:

  • डिस्प्ले: 6.31-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000nits पीक ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9300+
  • रैम और स्टोरेज: 16GB तक LPDDR5X रैम, 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज
  • बैटरी: 6500mAh बैटरी, 90W FlashCharge सपोर्ट
  • ड्यूरेबिलिटी: IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस

कैमरा सेटअप:

  • 50MP मेन कैमरा (Sony IMX921 सेंसर)
  • 50MP पेरिस्कोप लेंस (Sony IMX882, 3x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • फ्रंट कैमरा: 50MP AF सेल्फी कैमरा

ZEISS ऑप्टिक्स और फ्लैगशिप इमेजिंग फीचर्स के साथ, यह फोन खासकर फोटोग्राफी प्रेमियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE 5G: भारत में कीमत और उपलब्धता

वीवो एक्स फोल्ड 5 की कीमत इस प्रकार है:

  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट  की कीमत 1,49,999 रुपये

भारत में वीवो एक्स200 एफई की कीमत इस प्रकार है:

  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये
  • 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये

यह फोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है –  एम्बर येलो,  फ्रॉस्ट ब्लू और  लक्स ग्रे ।

Nilesh Khodke

Nilesh Khodke is a technology writer at eTechHunter, where he covers the latest tech news, smartphone launches, gadgets, AI developments, and digital trends. He focuses on delivering accurate, well-researched, and easy-to-understand articles that help readers stay informed in the fast-changing world of technology.

Recent Posts

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और…

मार्च 12, 2026

Nothing Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च: ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, नया Glyph लाइटिंग सिस्टम और दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन

Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ग्लोबल मार्केट…

मार्च 6, 2026

Infinix Note 60 Ultra लॉन्च: 200MP प्राइमरी सेंसर, 7000mAh बैटरी, 100W वायर और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ

Infinix Note 60 Ultra को आधिकारिक रूप से Mobile World Congress 2026 में बर्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया गया। यह…

मार्च 5, 2026

Honor Magic V6 MWC 2026 में लॉन्च: 6,660mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ नया फोल्डेबल फ्लैगशिप

MWC 2026 में Honor ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।…

मार्च 2, 2026

iQOO Neo 11 India Launch Date: 7,500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ आ रहा है नया गेमिंग किंग, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में 'फ्लैगशिप किलर' स्मार्टफोन्स की दुनिया में iQOO एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। iQOO…

फ़रवरी 8, 2026

iQOO 15R India Launch Date: 7,600mAh की ‘पावर बैंक’ वाली बैटरी और स्लिम डिजाइन, जानें कब होगा लॉन्च

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने आधिकारिक तौर पर…

फ़रवरी 8, 2026