नई दिल्ली, 22 सितंबर: Lava ने भारतीय बाजार में अपनी Virat सीरीज को और मजबूत करते हुए नया 5G स्मार्टफोन Virat Curve लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Virat V1, Virat V1 5G और Virat V1 Pro लॉन्च कर चुकी है। नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन और बैक पैनल पर मिलने वाला सेकेंडरी मिनी डिस्प्ले है।
कीमत और सेल डेट
Lava Virat Curve सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर्स के साथ इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन को Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate रंगों में उतारा गया है। इसकी सेल 28 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.67 इंच का FHD+ (2400×1080 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Al-Si DT Star 2 कवर ग्लास से प्रोटेक्शन मिली है। फ्रंट और बैक दोनों पैनल कर्व्ड हैं, जिससे बेहतर ग्रिप मिलती है, और बैक पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है। डिवाइस को IP64 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
बैक पैनल की मिनी डिस्प्ले
Virat Curve की सबसे यूनीक फीचर इसकी रियर मिनी डिस्प्ले है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास फिट की गई है। इस छोटी AMOLED स्क्रीन पर यूजर्स बिना मेन डिस्प्ले खोले इनकमिंग कॉल, नोटिफिकेशन, बैटरी परसेंटेज, चार्जिंग इंडिकेटर, टाइम, म्यूजिक कंट्रोल और कस्टम टेक्स्ट या इमोजी देख सकते हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें 6GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी है, यानी टोटल रैम 12GB तक पहुंच सकती है। यह फोन क्लीन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने दो साल OS अपग्रेड व तीन साल सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा के मोर्चे पर डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें f/1.8 अपर्चर, EIS, LED फ्लैश, 10x डिजिटल जूम और 79-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है, साथ ही 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो Lava Virat Curve में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में 33W का चार्जर ही मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में WiFi, Bluetooth और IR Blaster शामिल हैं।
कुल मिलाकर, कर्व्ड डिस्प्ले, यूनीक मिनी डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप के साथ Lava Virat Curve 20 हजार से कम की रेंज में एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है।






