OnePlus अपनी बजट N-सीरीज़ को बढ़ाते हुए कल, यानी 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में OnePlus N6 Lite लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए है जो ₹20,000 से कम बजट में दमदार बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
OnePlus N6 और OnePlus N6x 5G के बाद N6 Lite इस सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा जो की कीमत के मामले में यह दोनों से कम रहने की उम्मीद है।
अब तक OnePlus N6 Lite के सामने आए मुख्य फीचर्स
- डिस्प्ले: करीब 6.75 इंच की स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। यह LCD पैनल है, AMOLED नहीं। गीले हाथों से इस्तेमाल के लिए Aqua Touch सपोर्ट भी मिलेगा।
- बैटरी: 7,000mAh की बड़ी बैटरी। कंपनी इसे “तीन दिन तक चलने वाली” बैटरी के रूप में पेश कर रही है। साथ में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलेगी।
- मज़बूती: MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन। कुछ रिपोर्ट्स में IP64 रेटिंग का भी ज़िक्र है।
- कैमरा: 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ में AI Clear Face और AI Eraser जैसे AI फीचर्स होंगे।
- सॉफ्टवेयर: Google Gemini सपोर्ट मिलने की संभावना है।
- कलर ऑप्शन: Midnight Hype और Neo Green।
भारत में संभावित कीमत
OnePlus ने अभी तक कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ज़्यादातर रिपोर्ट्स के मुताबिक 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत करीब ₹18,999 रह सकती है, यानी फोन ₹20,000 के भीतर आएगा। कुछ अनुमानों में कीमत ₹23,000 तक जाने की बात भी कही गई है, इसलिए असली आंकड़ा कल लॉन्च इवेंट में ही पता चलेगा। एक रिटेल लिस्टिंग में ₹22,999 की कीमत दिख रही है, लेकिन यह आधिकारिक नहीं है।
प्रोसेसर पर अभी सस्पेंस
कंपनी ने चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। कुछ लीक्स में Unisoc T7250 प्रोसेसर की बात कही गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कल ले लॉन्च में आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो जायेगा।
कहां से खरीद पाएंगे
लॉन्च के बाद यह फोन OnePlus India की वेबसाइट, OnePlus Store ऐप, Amazon India, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर मिलने की उम्मीद है। लॉन्च ऑफर्स और सेल की तारीख भी इवेंट में बताई जा सकती है।
7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती के साथ N6 Lite साफ तौर पर बैटरी को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है। लेकिन इस कीमत पर इसे AMOLED स्क्रीन और तेज़ चार्जिंग वाले 5G फोन्स से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसकी सफलता अंतिम कीमत और चिपसेट पर निर्भर करेगी।






